फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से तीन लोग झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक किशोरी सहित तीन लोग बिजली के करंट की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल किशोरी व एक अन्य को जिला अस्पताल से मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पहली घटना थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला छेड़ी की है। यहां के निवासी 60 वर्षीय दलवीर सिंह गांव में टूटे हुए तार की चपेट में आ गए। जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर की है। यहां के निवासी रामौतार सिंह की 18 वर्षीय पुत्री रीना बिजली के टूटे हुए तार की चपेट में आ गई।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीसरी घटना थाना बेवर क्षेत्र के गांव मझोला की है। यहां के निवासी रामनाथ सिंह का 42 वर्षीय पुत्र कन्हैया बिजली के तारों की चपेट में आ गया। जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल से गंभीर हालत में रीना और दलवीर सिंह को मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें