फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तारी पर भड़के परिजन

Fri, 05 May 2017 12:06 AM IST
amar ujala banda
विज्ञापन
बच्ची से रेप
विज्ञापन
पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर महिला से दुराचार का प्रयास किया। शोर सुनकर मोहल्लेवासियों के इकट्ठा होने पर आरोपी फरार हो गया। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, रिपोर्ट वापस कराने के लिए दबंगों ने युवती पर दबाव बनाया तो उसने एसपी से जान की सुरक्षा मांगी। घटना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले की है। चार दिन पूर्व पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन


शोर मचाने पर पड़ोसियों के इकट्ठा हो जाने पर आरोपी भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। उधर, गिरफ्तारी से नाराज आरोपी के परिजनों ने दो मई की रात युवती के घर पहुंचकर हंगामा किया। रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाते हुए बदसलूकी की। गुरुवार को पीड़िता ने एसपी से दबंगों की करतूत बताते हुए न्याय की गुहार लगाई।


आरोप लगाया कि आरोपी के परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी है। यह भी बताया कि बलखंडी नाका चौकी प्रभारी भी समझौता का दबाव बना रहे हैं। महिला ने एसपी से जानमाल की सुरक्षा और दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें