फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चोर और सुनार गिरफ्तार

Mon, 14 Nov 2016 08:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सिंचाईकर्मी के घर चोरी में माल समेत पकड़े गए चोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव में 21 नवंबर की रात सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी बिंदा प्रसाद यादव के घर हुई 17 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरी के जेवर खरीदने वाला सुनार भी हत्थे चढ़ा है। इनके पास से कुछ जेवर, 30 हजार रुपये और तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि कोतवाली इंस्पेक्टर मोहम्मद शरीफ खां, एसएसआई विनोद कुमार शुक्ला, एसआई प्रमोद कुमार की टीम ने सोमवार को पनगरा गांव में पुलिया के पास चोरों को घेरा तो चोरों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

इनमें रज्जब अली पुत्र सोंधी खां (निवासी सिंहपुर, तिंदवारी) और विनोद यादव पुत्र देवराज यादव (महोतरा, अतर्रा) शामिल हैं। इनके पास से दो तमंचा, कारतूस और 30 हजार रुपये बरामद हुए। चोरों ने बताया कि चोरी का माल नरैनी में अनिल सोनी पुत्र गंगाराम को बेचा है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उसके पास 21 ग्राम सोने और 600 ग्राम चांदी के जेवर बरामद हुए। रज्जब और विनोद तिंदवारी थाने के मामलों में फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने ढाई-ढाई हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें