फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर एसिड मिला केरोसिन डाला

Sun, 12 Feb 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
झुलसी महिला - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
मकान के बंटवारे के विवाद में महिला को परिजनों ने केमिकल मिला केरोसिन डालकर जलाने की कोशिश की। एक अन्य घटना में झूलती एचटी लाइन की चपेट में महिला किसान गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


शहर के छोटी बाजार (झंडा चौराहा) मोहल्ला निवासी अनीता (45) पत्नी अशोक को झुलसी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनीता ने बताया कि उसके साथ जेठ और देवर एक ही मकान में रहते हैं। निकलने के रास्ते में वह दीवार बना रहे थे। विरोध करने पर जेठ-जेठानी और देवर-देवरानी ने पिटाई की।

जेठ के पुत्र ने उसके ऊपर एसिड मिला केरोसिन डाल दिया। आग लगाने की कोशिश के दौरान वह घर से भाग निकली। एसिड से वह बुरी तरह झुलस गई। यूपी-100 पुलिस ने घर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया है। शनिवार को दोपहर बाद घटना के बावजूद कोतवाली पुलिस देर शाम तक उसे कोतवाली में बैठाए रही और रात को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


उधर, कोतवाली प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में घरेलू विवाद है। दोनों पक्षों के बीच शाम को समझौता हो गया था। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।

एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी शबीना (35) पत्नी कलामुद्दीन रविवार को सुबह खेत से घास लेकर घर आ रहे थे। रास्ते में झूलती एचटी लाइन के संपर्क में आ जाने से वह बुरी तरह झुलस गई। ग्रामीणों का कहना है कि मैदा मिल की ओर जाने वाली लाइन कई माह से सिर के ऊपर तक झूल रही है। शिकायत के बाद भी अभियंताओं ने इसे ठीक नहीं कराया। जिला अस्पताल में युवती की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें