फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर बर्स्ट होने से बाइक सवार युवक की मोत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तेज रफ्तार बाइक का अचानक टायर बस्र्ट हो जाने से बाइक चालक युवक की मौत हो गई। साथ में बैठा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। दो अन्य घटनाओं में बाइक से गिरकर मां-बेटे व दंपति घायल हो गए।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गोरेपुरवा गांव निवासी किशोरी लाल (24) पुत्र भूरा वर्मा अपने भतीजे वीरेंद्र (14) पुत्र राजू वर्मा के साथ मंगलवार को शाम बाइक से बुआ के घर गांव पड़मई से वापस आ रहे थे। भवई गांव के पास बाइक का अगला पहिया बर्स्ट हो गया। दोनों गिरकर घायल हो गए।

किशोरी लाल की सीएचसी ले लाते समय रास्ते में मौत हो गई। वीरेंद्र की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा है। बाइक सवार चाचा-भतीजा हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


उधर, बबेरू थाना क्षेत्र के अनौसा गांव निवासी सायरा बानो (32) पत्नी उस्मान अपने पिता इंतजाम के साथ मंगलवार को अपने 15 वर्षीय पुत्र अरविदा का इलाज कराने फतेहपुर गई थी। बुधवार की सुबह बाइक से वापस आते समय गांव के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने में बाइक पलट गई। तीनों घायल हो गए।

राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सायरा और अरविदा के गंभीर चोटे आई है। एक अन्य घटना में चित्रकूट जनपद के राजापुर निवासी लवलेश (28) पत्नी अर्चना के साथ बुधवार की सुबह देवी दर्शनों के लिए बांकल (बबेरू) गया था। दोपहर वापस घर जाते समय बबेरू के पास बाइक असंतुलित हो जाने से गिरकर घायल हो गए। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें