फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला की मौत, बाइक सवार पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। सड़क दुर्घटना में घायल महिला किसान की मौत हो गई। अन्य हादसों में पांच बाइक सवार घायल हो गए। इनमें भाई-बहन भी शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट लगाए थे। सिर में गंभीर चोटों से बच गए।


मरका थाना क्षेत्र के करहुली गांव की सुनैना देवी (55) पत्नी तेज सिंह 4 सितंबर को शाम भतीजे प्रदीप (25) के साथ बाइक पर भुजरख गांव जा रही थी। भभुवा गांव के नजदीक सामने से दूसरी बाइक की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार को सुबह सुनैना की मौत हो गई। पुत्र महेंद्र ने बताया कि मां के नाम चार बीघा जमीन है। बहन गुडिय़ा के ससुर की मृत्यु की सूचना पर वह भुजरख गांव जा रही थीं। महेंद्र का आरोप है कि दुर्घटना के दिन बाइक सवार को पकड़कर लोगों ने मरका थाना पुलिस को सौंप दिया था। कार्रवाई की बजाए उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, शहर के कालूकुआं निवासी दिव्या तिवारी (24) पत्नी धीरेंद्र अपने मायके जारी गांव से शुक्रवार को सुबह भाई लकी (19) के साथ बाइक पर यहां आ रही थी। महोखर बाईपास के पास ई-रिक्शा की टक्कर से दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के छनेहरा गांव की मीरा साहू (43) पत्नी लल्लू और उसका पुत्र विजय (24) शुक्रवार को बाइक पर बाजार आते समय लोहिया पुल के पास दूसरी बाइक की टक्कर से घायल हो गए। बिसंडा थाना क्षेत्र के परसेहटा गांव का रामसागर (35) पुत्र मुन्नूलाल गुरुवार को शाम बाइक पर पतवन गांव जाते समय मवेशी से टकराकर घायल हो गया।


-हेलमेट लगा होने से सिर में बची चोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें