अवैध शराब व तमंचों में पांच गिरफ्तार
बांदा। विभिन्न थाना पुलिस ने अवैध शराब और तमंचों में पांच और 25 वारंटियों को गिरफ्तार किया। शांतिभंग के अंदेशे पर 13 के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई। मरका थाना पुलिस ने पंचा केवट पुत्र ठाकुरदीन (शिवनंदन डेरा) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी शराब के 67 क्वार्टर बरामद किए।
कमासिन थाना पुलिस ने लखना वर्मा पुत्र रामकुमार (जामूं) को 22 क्वार्टर देशी शराब और रजपाल पुत्र जागेश्वर (लोहरा) को 10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। दांदौ घाट निवासी नरेंद्र केवट पुत्र राधेश्याम को गिरफ्तार कर उसके पास से 315 बोर तमंचा बरामद किया।
उधर, शांतिभंग के अंदेशे पर मटौंध थाना पुलिस ने भूरागढ़ गांव के मजरा पहाडिय़ा निवासी बंशीलाल, रमेश व नन्हू, कमासिन पुलिस ने सुखलाल (मुसीवां), भोला (धुंधुई), राजाभैया (अंदौरा), रामप्रकाश (कमासिन), अनिल चौरसिया व राजेश चौरसिया (जामूं) और बिसंडा पुलिस ने फूलकुमार यादव (बेलगवां) तथा पैलानी थाना पुलिस ने राहुल सिंह (गौरी खुर्द), पिंकू सिंह (अलोना) व कुलदीप उर्फ अंकित विश्वकर्मा (पिपरहरी) के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की। वहीं कोतवाली नगर, नरैनी, पैलानी व गिरवां थाना पुलिस ने 2-2, कोतवाली देहात, चिल्ला, अतर्रा व मरका थाना पुलिस ने एक-एक वारंटी गिरफ्तार किए। ब्यूरो