फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो के झगड़े में एक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सरेआम आपस में भिड़ गए दो लोगों में एक को जान गंवानी पड़ी। दूसरे ने उसके गले में पड़ी साफी से फंदा कसते हुए धक्का देकर गिरा दिया। उसकी वहीं मौत हो गई। पुलिस मृतक को भिखारी और नशे का आदी बता रही है।
विज्ञापन


घटना शनिवार सुबह करीब 7 बजे की है। रेलवे स्टेशन तिराहे पर मजदूर पेशा नजर आने वाले दो लोग आपस में झगड़ रहे थे। दोनों ने एक दूसरे का गिरेबान पकड़ लिया। एक व्यक्ति ने दूसरे के गले में पड़ी साफी का फंदा कसते हुए धकेल कर गिरा दिया। वह नहीं उठ सका और वहीं दम तोड़ दिया।

दूसरा आरोपी भाग निकला। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया। आरोपी की तलाश और घटनाक्रम का पता करने के लिए आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे, लेकिन इसमें कुछ नजर नहीं आया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव निवासी शिवसागर (50) पुत्र राजू के रूप में हुई है। उधर, कोतवाली प्रभारी एके सिंह का कहना है कि मृतक भिखारी और शराब का लती था। मौत का कारण संदिग्ध है। जांच की जा रही है। फिलहाल झगड़े आदि की कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें