अमर उजाला ब्यूरो
बांदा।
स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से रुपये ऐंठने की शिकायत डीएम से की गई है। शहर के शंभू नगर निवासी अखिलेश, महेश्वरी प्रसाद, सर्वेश, पवन कुमार और पूनम ने कहा कि एक वर्ष पहले स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने सभी से 20-20 हजार रुपये लिए थे।
तीन माह बाद नियुक्ति पत्र मिलने का आश्वासन दिया। पैसा वापस मांगने पर आचार संहिता का हवाला देकर टाल दिया। कई महीनों बाद रुपये मांगे तो फतेहपुर ले जाकर फर्जी संस्था से नियुक्ति पत्र दिलाकर सादे स्टांप पर हस्ताक्षर करवा लिए। अभ्यर्थियों ने जांच कराकर धोखाधड़ी करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराने और रुपये दिलाने की मांग की है।
उधर, शहर के कटरा पूर्वी मोहल्ला निवासी दिनेश चौरसिया ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि वह अखबार बांटकर परिवार का भरण-पोषण करता है। एक कथित पत्रकार ने पुलिस आफिस में फालोवर की नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 30 हजार रुपये ऐंठ लिए। रुपये वापस मांगने पर धमकी देता है। उसने जांच कराने की मांग की।
नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से ठगी
डेीएम-एसपी से लगाई फरियाद