फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या में होमार्ड समेत चार रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। थाना क्षेत्र के ऐंचवारा गांव में बुधवार को समर बहादुर यादव उर्फ कटोरू (36) पुत्र महेश का शव घर की अटारी में बंधी रस्सी पर टंगा मिला। मृतक के भाई ने एक होमगार्ड और उसके दो भाइयों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


समर बहादुर की पत्नी बिन्नू तीन माह से कबरा पुरवा स्थित मायके में है। बुधवार को सुबह 10 बजे समर का बड़ा भाई विजय बहादुर समर को बुलाने उसके कमरे पहुंचा तो अटारी पर शव लटका मिला। विजय बहादुर ने थाने में तहरीर देकर अतर्रा थाने में तैनात होमगार्ड राजाराम सहित उसके भाई किशोरीलाल व नंद किशोर तथा कमल पुत्र राजाराम पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। विजय बहादुर के मुताबिक पिछले माह 9 तारीख की रात राजाराम आदि ने समर के साथ मारपीट की थी। जिससे उसके गंभीर चोटें आईं थीं। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल में इलाज हुआ था। उसके हाथ में अभी भी प्लास्टर बंधा हुआ था।
विज्ञापन


घटना वाले दिन पक्का प्लास्टर बंधवाने जाना था। पुलिस ने उसी समय विजय बहादुर, रामबहादुर और समर बहादुर तथा दूसरे पक्ष के होमगार्ड राजाराम, जगजीवन, नंदकिशोर और किशोरी के विरुद्ध शांतिभंग का चालान किया था। विजय बहादुर के मुताबिक इसी रंजिश में उसके भाई की हत्या की गई है।

उधर, थाना इंसपेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पहली मारपीट में दोनों पक्षों का चालान किया गया था। अब मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें