बदौसा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शस्त्रत्त् फैक्ट्री बरामद की। पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने बताया कि गुरुवार को सुबह पुलिस ने उतरवां गांव के मजरा बरगदहा पुरवा मोड़ में भुल्ली उर्फ शिवसरन पुत्र रामआसरे यादव निवासी बरगदहा पुरवा और बाबूराम उर्फ शिवपूजन पुत्र गंगवा यादव निवासी शाहपुरसानी (बदौसा) को गिरफ्तार किया।
उनके पास से 315 बोर के तीन व 12 बोर का एक तमंचा, 12 बोर की दो देसी बंदूक व एक दोनली बंदूक, 315 बोर की एक अद्धी व एक अद्र्ध निर्मित तमंचा, कारतूस और शस्त्रत्त् बनाने के उपकरण बरामद हुए।
एएसपी ने बताया कि भुल्ली पर गुंडा अधिनियम सहित 9 केस और बाबूराम के विरुद्ध 7 केस दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष आलोक सिंह, लमेहटा चौकी प्रभारी लखन सिंह, कांस्टेबिल महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, गजराज पटेल, धर्मेंद्र यादव व अंकित पटेल शामिल रहे।