फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7.70 लाख कैश समेत होटल में रुके तीन व्यक्ति हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आचार संहिता के चलते चल रही चेकिंग में यहां शहर के एक होटल में पुलिस ने हरियाणा, बिहार और मुंबई निवासी तीन व्यक्तियों के पास से 7 लाख 70 हजार रुपया बरामद किया। वह इसका स्पष्ट ब्योरा या कोई दस्तावेज नहीं दे सके। पुलिस तीनों को आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


रविवार की रात पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान पीली कोठी स्थित एक होटल में चेकिंग के दौरान कमरा नंबर-107 में अली मोहम्मद पुत्र रोशन खां निवासी वसई (मुंबई) और साहब खां पुत्र चंद्रा निवासी नुहू (हरियाणा) और मिथलेश कुमार गौर पुत्र ब्रज किशोर निवासी सीवान (बिहार) के पास से 7 लाख 70 हजार रुपये बरामद किए। यह तीनों इस कैश के बारे में कोई भरोसेमंद जानकारी या दस्तावेज नहीं दे सके।

पुलिस ने आचार संहिता की गाइडलाइन के उल्लंघन में तीनों को पकड़कर कैश कब्जे में ले लिया। शहर कोतवाली प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बरामद कैश को कोषागार में जमा कर दिया गया है। जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम में अलीगंज चौकी प्रभारी मयंक चंदेल और कांस्टेबल अभिषेक गौतम व विक्रांत ंसिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब की धरपकड़ व छापेमारी में सोमवार को तीन अवैध शराब फैक्ट्री, 165 लीटर अवैध शराब और 10 क्विंटल लहन बरामद कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया। कमासिन, बदौसा, कालिंजर, अतर्रा, कोतवाली देहात आदि पुलिस ने शराब की तीन भट्ठियां पकड़ीं।

उधर, शहर कोतवाली और कमासिन पुलिस ने 2.450 किलो सूखा गांजा बरामद कर एक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने क्योटरा निवासी बाबादीन पुत्र लल्लू निषाद को 1.250 किलो गांजे के साथ और कमासिन पुलिस ने बीरा गांव निवासी उदयनारायण को 1.200 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। विभिन्न थानों की पुलिस ने वारंटी तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें