फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के चाचा की हर्ष फायरिंग में दूल्हे का दादा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। अतर्रा थाना क्षेत्र के हीबर बाबा पुरवा में सोमवार की रात शादी में चढ़ावे के दौरान दुल्हन के नशे में धुत चाचा की हर्ष फायरिंग में दूल्हे के दादा (ताऊ) के पेट में गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दूल्हे के पिता ने लड़की के चाचा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कमलेश उर्फ लखन बाल्मीकि की पुत्री माया की शादी तुर्रा गांव के शुकुललाल बाल्मीकि के पुत्र महेश के साथ हो रही थी। सोमवार रात करीब एक बजे चढ़ावे की रस्म के दौरान लड़की के चाचा पप्पू पुत्र होरीलाल ने नशे की हालत में तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।

एक गोली दूल्हे के दादा रामलखन बाल्मीकि (45) पुत्र लल्लू (कोर्रही) के पेट में जा लगी। जिससे पंडाल में अफरा-तफरी मच गई। परिजन रामलखन को गंभीर हालत में सीएचसी लाए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सदाशिव मौर्य गांव आ गए और दोनों पक्षों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने सुबह अपनी मौजूदगी में शादी की अन्य रस्में पूरी कराईं और दुल्हन को विदा कराया। दूल्हे के पिता शुकुल लाल की तहरीर पर पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


-दुल्हन के नशे में धुत चाचा ने तमंचे से झोंके फायर
-घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया
-दूल्हे के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें