बांदा। 22 साल से फरार चल रहे हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मुतियारी गांव का कल्लू उर्फ मनमोहन पुत्र संतराम को क्राइम ब्रांच और स्वाट टीम ने बुधवार को सुबह करीब साढ़े 9 बजे अतर्रा रोड तिराहे के पास (नरैनी) दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक वह 22 वर्ष से फरार चल रहा था। उस पर नरैनी कोतवाली में हत्या सहित मारपीट और अन्य कई धाराओं के पांच केस दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार कल्लू उर्फ मनमोहन ने स्वीकारा की उसने अपने गांव के रामकिशोर त्रिपाठी की 8 वर्षीय पुत्री गायत्री देवी की हत्या 5 जनवरी 1997 की रात कर दी थी। शव अरहर के खेत में छिपाकर फरार हो गया था।
मध्य प्रदेश में रह रहा था। हत्या के पीछे आपसी रंजिश बताई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में मीडिया सेल प्रभारी श्रीनिवास यादव, नरैनी कोतवाली राकेश सरोज, नरैनी एसआई सुजीत कुमार सिंह, क्राइम ब्रांच के एसआई केके यादव, स्वाट टीम के अनूप मिश्रा, रमेश कुमार, अंकुर राजपूत, मीडिया सेल के संतोष कुमार और नरैनी कोतवाली के हेड कांस्टेबल भरतलाल शामिल थे।