बांदा। करंट से युवा किसान की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक घरेलू बिजली लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से हादसा हुआ।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के गरौंती गांव में बब्लू (22) पुत्र गजोधर बुधवार को सुबह घर की छत से बाहर लगे खंभे से निकली घरेलू बिजली लाइन दुरुस्त कर रहा था। तभी करंट की चपेट में आ गया और नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल
पहुंचाया। यहां से कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। भाई राधेश्याम ने बताया कि मृतक बब्लू अविवाहित था। 4 बीघा जमीन में पिता के साथ खेतीबाड़ी करता था।