थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ का विरोध करना परिजनों को महंगा पड़ गया। उलहना देने आए छात्रा के परिजनों पर आरोपी ने तमंचे से फायर झोंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से भी भिड़ने की कोशिश की। इसके बाद आई पुलिस फोर्स ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
अतर्रा ग्रामीण के एक गांव में पड़ोसी युवक द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने पर परिजन उसके घर शिकायत करने गए। इस पर आरोपी घर से बाहर निकल आया और तमंचे से फायर झोंक दिया।
छात्रा के परिजन बाल-बाल बच गए। इंस्पेक्टर बलजीत सिंह पहुंचे तो उनसे भी आरोपी के परिजन भिड़ गए। फोर्स पहुंचने के बाद आरोपी को दबोच कर थाने लाया गया। इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा लिखने की कार्रवाई की जा रही है।