फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख का कर्जदार किसान फांसी पर झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कर्ज से परेशान लघु किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस पर बैंक और बिजली का करीब तीन लाख रुपये कर्ज बताया जा रहा है। एक अन्य घटना में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव में किसान लालबाबू (36) पुत्र सुखनंदन ने शनिवार की रात घर के खपरैल में साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। पत्नी विनीता और परिजन उसे उतारकर तत्काल सीएचसी लाए। यहां डाक्टरों ने उसके मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

युवक के भाई श्याम सुंदर ने बताया कि लालबाबू के नाम लगभग तीन बीघा जमीन है। किसानी के साथ वह मेहनत-मजदूरी भी करता था। पिछले वर्ष इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की भदेहदू शाखा से केसीसी से उसने एक लाख रुपये कर्ज लिया था। कर्जमाफी में यह कर्ज माफ नहीं हो पाया। इसके अलावा घरेलू बिजली का लगभग दो लाख रुपये बिल बकाया है। भाई के मुताबिक इन्हीं सब हालात से तंग आकर लालबाबू ने फांसी लगा ली। मृतक दो पुत्र एक पुत्री है।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में शहर के कालूकुआं में शनिवार की शाम कल्लू (28) पुत्र मूलचंद्र ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। घरवालों ने रस्सी काटकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने बताया कि नशे के लिए वह रुपये मांग रहा था। न देने पर आत्महत्या का प्रयास किया।

10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के कंपोटर पुरवा में धरमवीर (16) पुत्र चंद्रपाल ने शनिवार को शाम घर में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के चाचा श्रीकिशन ने बताया कि धरमवीर पिछले चार वर्षों से अस्वस्थ्य था। ग्वालियर में इलाज चल रहा था। इसी वर्ष नरैनी में 10वीं की परीक्षा भी दी थी। दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन


बैंक और बिजली के बिल का था कर्ज, तीन बीघे जमीन से चला रहा था परिवार
दूसरी घटना में युवक ने की खुदकुशी की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें