फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट वापस लेने का बना रहे दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पोंगरी गांव के मोटे पुरवा निवासी रमेश ने पुलिस अधीक्षक को अर्जी देकर कहा कि 156 (3) के तहत अदालत के आदेश पर नरैनी कोतवाली पुलिस ने पोंगरी गांव के दबंगों के विरुद्ध धारा 147, 504, 506, 435 आईपीसी व एससी/एसटी की रिपोर्ट दर्ज की थी, जबकि उन लोगों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से 315 बोर और 12 बोर के खोखे बरामद किए थे। इसके बावजूद 307 व आर्म्स एक्ट की धाराएं नहीं लगाईं। बताया कि पांच दिन पूर्व सीओ नरैनी के यहां बयान दर्ज कराने जाने पर भी आरोपियों ने उसे डराया धमकाया था। एफआईआर वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। गवाहों को भी लालच दिया जा रहा है। कहा है कि आरोपी दबंगों पर कार्रवाई न हुई तो वह परिवार सहित गांव छोडने को मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें