फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को आंचल में लेकर मां जिंदा जल मरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मात्र पांच माह की बच्ची को अपने आंचल में समेट कर युवती ने खुद को आग लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई। बुरी तरह झुलस गई बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग बुझाने में पति भी झुलस गया। पति के मुताबिक 50 हजार रुपये और कुछ जेवर भी आग में जल गए।
विज्ञापन


जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव में रविवार को देर शाम फूलन देवी (25) पत्नी क्रांति ने अपनी पांच माह की पुत्री नैना को गोद में बैठाकर खुद के ऊपर मिट्टी का तेल डाला और आग लगा ली। इसी बीच मकान में भी पति पड़ोस में गुटखा लेने गया था। बूढ़ा ससुर ललतू घर के बाहर बैठा था। तीन वर्षीय पुत्र दरवाजे पर खेल रहा था। लपटों से कमरे में भी आग लग गई।

आसपास रखा गृहस्थी का सामान जल गया। इस बीच भागकर आए पति और पड़ोसियों ने आग बुझाई। फूलन देवी की मौत हो चुकी थी। आग बुझाने में पति क्रांति के भी दोनों हाथ झुलस गए। वह देर रात झुलसी बच्ची को लेकर जिला अस्पताल लाया।
विज्ञापन

उसने बताया कि वह पत्नी के साथ सूरत में मजदूरी करता था। 15 दिन पहले ही त्योहार में वह गांव लौटे हैं। दीवाली के बाद वापस सूरत जाना था। फूलन भी चलने की जिद कर रही थी। लेकिन उसने अपने बूढ़े पिता (ससुर) का हवाला देकर गांव में ही रहने को कहा। इस पर वह नाराज थी। क्रांति ने बताया कि 50 हजार रुपये नगद और जेवर भी जल गए। देर रात जसपुरा थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें