अमर उजाला ब्यूरो
बबेरू। शादी के सात माह बाद युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली क्षेत्र के तरायां गांव में सुमन देवी (20) पत्नी शिवदत्त तिवारी ने सोमवार को शाम दूसरी मंजिल के कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों ने शव देखा और दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों ने बताया कि मृतका का मायका अछरौड़ है और शादी अप्रैल में हुई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आत्महत्या की जांच की जा रही है। मायके पक्ष द्वारा तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।