फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर को उठा ले गए बाइक सवार, पटरी के पास मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोर की हत्या कर शव फेंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। खेत से लौट रहे किशोर छात्र को बाइक सवार अज्ञात युवक उठा ले गए। अगले दिन सुबह उसका शव रेलवे पटरी के पास पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

महोबा जनपद के बजरिया गांव के रामकुमार (17) पुत्र गनेशी प्रसाद यादव का शव रविवार की सुबह गांव के बाहर मटौंध थाना क्षेत्र के खहरा गांव के पास रेलवे पटरी के नजदीक पड़ा मिला। सुबह शौच को जाते ग्रामीणों ने देखा। जिस्म पर चोट के निशान थे। पुलिस ने उसके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई बब्बू ने बताया कि पिता खेत में पानी लगा रहे थे। रविवार को रामकुमार डीजल देने खेत गया था। फिर लापता हो गया। खेत के आसपास काम करने वाले प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ अज्ञात लोग रामकुमार को बाइक पर बैठाकर कहीं ले गए थे। परिजनों ने हत्या के बाद शव फेंकने की आशंका जताई है। थाना इंस्पेक्टर अनीता सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर मामले की सही तफ्तीश होगी।

-खेत से किशोर को उठा ले गए बाइक सवार, पटरी के पास मिला शव
-परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें