फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब को पैसे न देने पर मां का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शराब के लिए पैसे न देने पर कलयुगी बेटे ने राड मारकर मां का सिर फोड़ दिया। बचाने आए पिता व पत्नी को भी लाठियों से पीटकर घर से निकाल दिया। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। एक अन्य घटना में रुपये के लेन-देन के विवाद में नाती ने सब्बल मारकर बाबा का सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कायल गांव की जहरी देवी (45) पत्नी प्रहलाद ने जिला अस्पताल में बताया कि पुत्र राजू शराब के लिए पैसे मांग रहा था। उसने नहीं दिए तो सिर पर राड मारकर घायल कर दिया। अपने पिता प्रहलाद (50) पुत्र लोटन और पत्नी गायत्री (26) को भी लाठी से पीटा।

पड़ोसियों के आ जाने पर युवक फरार हो गया। पड़ोसियों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बबेरू पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां जिला अस्पताल में जहरी देवी ने बताया कि घरेलू मामला होने से आपस में निपटा लिया गया है। पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन


उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के पड़ुई गांव में रुपये के लेन-देन के विवाद में नाती ने बाबा शंकर प्रसाद (67) पुत्र जगन्नाथ को लोहे की सब्बल मारकर सिर फोड़ दिया। घायल के मुताबिक नाती के कहने पर उसने गांव के एक व्यक्ति से दो माह पूर्व एक हजार रुपये उधार लिए थे। उसने जब नाती से रुपये वापस मांगे तो सब्बल मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


-पिता व पत्नी को भी लाठी से पीटा
-पुत्र की करतूत पुलिस को नहीं बताई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें