फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कलह में युवती ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव में रविवार को सुबह सावित्री (28) पत्नी रामनारायण वर्मा ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। बंद दरवाजे तोड़कर पड़ोसी और परिजन कमरे में दाखिल हुए और आग बुझाई। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


घटना के पीछे घरेलू कलह बताई जा रही है। पति और ससुर इंद्रपाल घटना के समय घर पर नहीं थे। बिसंडा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। चारों नाबालिग हैं।

पड़ोसियों के मुताबिक पति शराब का आदी है और शनिवार को शाम इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के कोनी गांव में सीमा (27) पत्नी मनीष ने शनिवार की रात जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वजह पता नहीं चली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें