फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। एक साल पूर्व ब्याह कर आई युवती ने ससुराल में ससुर से मामलूी कहासुनी के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दूसरी घटना में बेटे की शादी के तीसरे दिन वृद्ध मां बगीचे में पेड़ में रस्सी बांधकर फांसी पर झूल गई।
विज्ञापन


नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पिपरहरी गांव की हरिजन कालोनी में प्रेमिता (20) पत्नी रामदुलारे कोरी ने शनिवार की शाम ससुराल में छप्पर में साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। जेठ लल्लूराम ने बताया कि घरेलू कामकाज को लेकर ससुर से कहासुनी हो गई थी। एक साल पहले जून माह में शादी हुई थी। मायका बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अहार गांव हैं। मायके पक्ष को घटना की सूचना दे दी गई है।

उधर, दूसरी घटना में नगर कोतवाली क्षेत्र के पडुई गांव की है। यहां पुत्र की शादी के तीन दिनों बाद ही वृद्ध मां रामकली (65) पत्नी नत्थू ने शनिवार को शाम अपने बगीचे में लगे नीम के पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुत्र रामकरण ने बताया कि 4 जुलाई को उसकी शादी हुई थी। घर में सबकुछ ठीकठाक था। अचानक मां ने आत्महत्या कर ली। रामकर ने यह भी बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व पिता नत्थू कुशवाहा की बगीचे में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उसी बगीचे में लगे पेड़ पर मां ने भी फांसी लगा ली। पुत्र के मुताबिक पिता के वियोग में मां ने आत्महत्या की। उधर, दूसरे पुत्र शिवकुमार का कहना था कि कानों से सुनाई न पडने से परेशान होकर मां ने आत्महत्या की। उधर, कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास यादव ने बताया कि उप निरीक्षक चंद्रशेखर को घटनास्थल पर भेजा गया था। परिजनों ने आत्महत्या की सूचना दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुर से विवाद के युवती ने फांसी लगाई
बेटे की शादी के तीन दिन बाद मां फांसी पर झूली
नरैनी और बांदा कोतवाली क्षेत्रों की घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें