क्षेत्र के गांव भूरा निवासी बालेश ने पानी के विवाद को लेकर उसके ही भाइयों व भतीजों ने खेत पर धारदार हथियार फावड़े से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में घायल के पुत्र विकास ने अपने चाचा नरेश, नाथी, सेठपाल पुत्रगण उदल सिंह तथा प्रवीण व अनिल पुत्रगण नाथी के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में नामजद नरेश व सेठपाल पुत्रगण उदल सिंह को रविवार को गिरफ्तार करके चालान कर दिया। उधर, कैराना के ऊंचागांव में सेवाराम और प्रमोद रास्ते और दीवार को लेकर झगड़ा कर रहे थे। तभी वहां पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर दिया। बाद में पुलिस ने दोनों झगड़ालुओं का शांतिभंग की आशंका में चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया गया।
आम से भरे डीसीएम ने ट्राली में टक्कर मारी
कैराना।
पानीपत रोड पर आम से भरी एक डीसीएम ने पंजीठ तिराहे के पास ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्राली क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कर लिया। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई।