फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की डांट पर युवती ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तिंदवारी। मां की डांट से क्षुब्ध होकर युवती ने सूने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बहिंगा गांव के मजरा केवटरा निवासी देशराज निषाद की पुत्री शालिनी उर्फ बैजंती (18) ने मंगलवार को दोपहर कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।

खेत से चारा काटकर वापस आई मां व भाभी ने देखा तो पड़ोसियों की मदद से शालिनी के शव को फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी। मां सुधा ने बताया कि बैजंती ने खेत जाने से इनकार कर दिया था। इस पर उसने उसे डांट दिया था। इसी साल बैजंती ने इसी साल हाईस्कूल पास किया था। पति देशराज व पुत्र पप्पू सूरत में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैजंती घर में अकेली थी। उधर, उप निरीक्षक कौशलेश प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मां की डांट पर क्षुब्ध होकर शालिनी ने आत्महत्या की है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें