फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों में खूनी संघर्ष, छोटे भाई की पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बच्चों के झगड़े पर दो भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। बीच-बचाव को आई छोटे भाई की पत्नी की कुल्हाड़ी लगने से मौत हो गई। बड़ा भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने जेठ के हमले से तो पुलिस ने पति की ही कुल्हाड़ी लगने से युवती की मौत होना बताया है। भाई की तहरीर पर मृतका के पति के विरुद्ध पुलिस ने संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


घटना फतेहगंज थाना क्षेत्र के बरछा डड़िया गांव के मजरा माधवताला की है। शनिवार को सुबह राजाधनी और छंगू के बच्चों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। राजाधनी के उलाहना देने पर छोटा भाई छंगू आक्रोशित हो गया और कुल्हाड़ी ले आया। दोनों भाइयों में मारपीट शुरू हो गई। कुल्हाड़ी के हमले से राजाधनी लहूलुहान हो गया।
बीच-बचाव को आई छंगू की पत्नी बूटी (30) के सिर पर भी कुल्हाड़ी लग गई। पति छंगू भाग गया। घायल राजाधनी ने खून से लथपथ बहू बूटी को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। खुद भी इलाज कराया और गांव वापस चला गया। यहां कुछ देर बाद बूटी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मच्र्युरी में रखा दिया। सास मनगिरिया का आरोप है कि जेठ राजाधनी की लाठी बूटी के सिर पर लगने से मौत हुई।
विज्ञापन


उधर, फतेहगंज थानाध्यक्ष दिनेश सिंह का कहना है कि भाई राजाधनी पर हमले के दौरान छंगू की कुल्हाड़ी बूटी को लग गई थी। इसी से उसकी मौत हुई। राजाधनी की भी उंगली कट गई और सिर पर गंभीर चोटें हैं। उसकी तहरीर पर छंगू के विरुद्ध धारा 304, 307, 504 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें