फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब पूजन करने गए नोडल अधिकारी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कुआं-तालाब जियाओ अभियान के तहत चौपाल लगाने गए नोडल अधिकारी/विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता को शरारती तत्वों ने मारपीट कर खदेड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के महुटा गांव में देवा तालाब पर आयोजित जल चौपाल में नोडल अधिकारी व जेई डीके मित्तल, नगर पंचायत सचिव विनय कुमार, ग्राम प्रधान संजय कुमार, रोजगार सेवक श्रवण कुमार और राजस्व व ब्लाक कर्मी जल संरक्षण व जल स्रोतों पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ अराजकतत्वों ने हंगामा शुरू कर दिया।

जेई मित्तल के साथ मारपीट और बदसलूकी कर खदेड़ दिया। जेई की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार अवस्थी पुत्र दुर्गा प्रसाद के खिलाफ धारा 332, 504, 506 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज की है। एसडीएम सौरभ शुक्ला ने कहा कि सरकारी काम में बाधा डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। उधर, इंसपेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें