फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर के हरदौली कांशीराम कालोनी से चंद कदम दूर पेड़ पर 20 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। अलबत्ता पुलिस इससे इनकार कर रही है। इसे आत्महत्या का मामला बता रही है।
विज्ञापन


कालोनी निवासी दउवा उर्फ चुन्नू (20) पुत्र रामखिलावन निषाद का शनिवार को सुबह घर से कुछ दूर बबूल के पेड़ में रस्सी पर शव टंगा मिला। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन चौकी पुलिस ने घटनास्थल और शव का बारीकी से मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

पोस्टमार्टम हाउस में पिता का आरोप है कि पुत्र चुन्नू की हत्या के बाद शव फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया गया है। बताया कि चुन्नू लखनऊ में एक पूर्व विधायक के यहां रहता था और हलवाई का काम करता था। चार दिन पहले ही घर आया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को शाम घर से निकल गया था और सुबह शव मिला। छह भाइयों में तीसरे नंबर का था। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल परिजन घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें