फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी कर्मी और युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्राइवेट कंपनी कर्मी ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। दूसरी घटना में पिता से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में अर्जुन (21) पुत्र रामस्वरूप ने बुधवार की रात घर में रस्सी से फांसी लगाकर जान गंवा दी। मृतक अविवाहित था और हिमाचल प्रदेश में एक प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर था। 6 दिन पूर्व घर आया था। पिता ने आरोप लगाया कि घटना वाले दिन पड़ोस की एक महिला ने अर्जुन पर लांछन लगाकर जान से मारने की धमकी दी थी।

आशंका जताई कि इसी घटनाक्रम में उसके बेटे की हत्या की गई है। घटना के समय घर के मुख्य द्वार और कमरे के दरवाजे खुले थे। थाना निरीक्षक अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला नजर आ रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव में रामविशाल (36) पुत्र राजाराम ने बुधवार की रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता का कहना है कि रामविशाल सहित परिवार के सभी लोग नातिन रीता (मृतक की भतीजी) की शादी में मिलाथू गए थे।

बुधवार की शाम वापस घर आने के बाद रात को उसने फांसी लगा ली। बताया कि वह शराब का आदी था। बैंक से 50 हजार कर्ज निकालने के लिए पिता पर दबाव बनाता था और अक्सर झगड़ा करता था। घटना वाले दिन भी यही विवाद हुआ था। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। राजाराम ने बताया कि अब उसके कोई पुत्र नहीं बचा है। एक पुत्र की दो साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें