संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत
बांदा। संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत हो गई। गिरवां थाना क्षेत्र के कबरेपुर गांव निवासी वंदना देवी (17) पुत्री तुलसीदास की बुधवार की रात घर में हालत बिगड़ गई। उसे नरैनी सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
पिता ने बताया कि उल्टी-दस्त से उसकी मृत्यु हुई। उधर, सीएचसी डाक्टर ने इसे जहर से मौत होने की आशंका पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ब्यूरो