बांदा। मर्का थाना क्षेत्र के औदाहा गांव की विधवा महाबिरिया पत्नी ब्रजवेंद्र ने डीएम को दी अर्जी में बताया है कि उसके पति की मौत खेत में काम करते समय बिजली गिरने से 24 मई 2018 को हो गई थी।
सरकार ने कृषक दु़र्घटना योजना के तहत 9 लाख रुपये खाते में भेजे थे। आरोप लगाया कि बैंकमित्र ने उसके खाते से 3 लाख 75 हजार रुपये निकाल लिए। इसमें तीन अन्य लोग भी शामिल हैं। जांच कराकर निकाला गया पैसा वापस दिलाने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाईं करने की मांग की है। ब्यूरो