फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में एसपीओ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला पुलिस लाइंस में तैनात एसपीओ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय रिशि सिंह पुत्र विशंभर सिंह निवासी चंदवा जिला पुलिस लाइंस में तैनात था। सुबह नहाने के बाद वह अपने कमरे में गया और उसके बाद उठा ही नहीं। उसके साथियों ने जब उसे उठाने की कोशिश की तब भी बेसुध पड़ा रिशि नहीं उठा। उसके साथियों ने इस बारे में अधिकारी को सूचित करने के बाद आनन-फानन में रिशि को जिला अस्पताल ले गए। वहां जांच के बाद डाक्टर ने उसे मृत लाया घोषित किया। डाक्टर ने बताया कि शव पर कोई बाहरी चोट नहीं है। पोस्टमार्टम में भी अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि किन कारणों से एसपीओ की मौत हुई है। अधिक जांच के लिए विसरा भेज दिए गए हैं। उसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें