फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण को गुमशुदगी दर्ज करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अतर्रा थाना क्षेत्र में गड़रा नाला के पास कुएं में मिले 23 वर्षीय युवती शिखा पुत्री गनेश गर्ग (तेंदुही, गिरवां) के शव मामले में भाई ने पांच लोगों पर अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बड़े भाई राजेंद्र बाबू व जितेंद्र गर्ग ने बताया कि शिखा बदौसा स्थित महाविद्यालय में बीए फाइनल की छात्रा थी। 28 नवंबर की शाम पड़ोसी दंपत्ति समेत पांच लोग अपहरण कर ले गए। गिरवां थाना में अपहरण की तहरीर दी। पुलिस ने सिर्फ गुमशुदगी दर्ज की।

आरोप लगाया कि पुलिस ने तेजी दिखाई होती तो शिखा की जान बच सकती थी। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। गिरवां थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें