फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। कस्बा स्थित बस स्टैंड चौराहा के समीप बालूपुर मार्ग पर स्थित तिवारी कटरा में शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग से दो दुकानों के लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बालूपुर रोड मार्ग पर स्थित तिवारी कटरा में दीपक गुप्ता की दीपक मोबाइल सेंटर व दिनेश जायसवाल की सिमरन ऑनलाइन सेंटर की दुकानें हैं। रोज की तरह दुकानदार शनिवार की रात अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर घर चले गए। इसी बीच देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें दीपक मोबाइल के कई इलेक्ट्रानिक सामान जलकर राख हो गया।
जबकि सिमरन ऑनलाइन सेंटर में रखे कई इलेक्ट्रानिक सामान जल गए। देर रात निकलती हुई आग की लपटों को देखकर मकान मालिक ने दुकानदारों को मोबाइल से सूचित कर घटना की जानकारी दिया व 100 नम्बर को भी सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस व दुकानदारों के परिजनों ने आसपास के लोगों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें