फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुए में हारा आईटीआई छात्र फांसी पर झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जुए में हार से क्षुब्ध आईटीआई छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि जुए के कर्ज की अदायगी के लिए धमकी मिल रही थी। अन्य घटनाओं में किसान सहित तीन ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


शहर के कालवनगंज में सोनू चौरसिया (25) पुत्र रामधनी चौरसिया ने मंगलवार की रात अपने कमरे में चादर से फांसी लगा ली। परिजनों ने खिड़की तोड़कर शव को फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। भाई संदीप चौरसिया ने बताया कि दो भाइयों में छोटा सोनू अविवाहित और केसीएनआईटी में आईटीआई का छात्र था। दो दिन से काफी परेशान था। आरोप लगाया कि जुए में कर्ज लेकर रुपये हार जाने और कर्जदारों के दबाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली। करीब एक लाख से ज्यादा का कर्ज बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

एक अन्य घटना में मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव में हुसैन (55) ने मंगलवार शाम घर में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। भतीजे नवाबुद्दीन ने बताया कि घटना के वक्त घर पर हुसैन अकेला था। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। 6 बीघा जमीन है। उधर, आत्महत्या की एक अन्य घटना में मरका थाना क्षेत्र के काजी टोला गांव में सुरेश निषाद उर्फ कलुवा (25) पुत्र स्वयंबर ने मंगलवार की रात घर में साफी से फांसी लगा ली।
विज्ञापन


मृतक पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके। उधर, पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधनकलां गांव में राजू उर्फ राजकुमार (24) पुत्र शिवकृष्ण ने मंगलवार की रात खपरैल में दुपट्टे से फांसी लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

मृतक की बहन राधिका ने बताया कि अविवाहित राजू गांव में प्राइवेट बिजली लाइनमैन था। आर्थिक हालात अच्छे नहीं हैं। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी। थाना निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि पिता की पूर्व में मौत हो चुकी। घर में सिर्फ भाई-बहन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें