पैठ में हुई मारपीट में घायल पशु विक्रेता।
- फोटो : अमर उजाला
सिकंदराराऊ। हाथरस राजमार्ग पर लगने वाली पशु पैंठ में दबंगों का आतंक है। बुधवार को एटा के दो व्यापारियों ने चौथ देने से मना किया तो उन्हें मारपीट तथा आरोप है कि उनसे 50 हजार रुपये और एक बकरा ले लिया गया। पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में ले लिया है।
इस पैंठ में कट्टी के लिए बड़े पैमाने पर पशुओं की खरीद-फरोख्त होती है। बुधवार को एटा के व्यापारी जमील अहमद एवं फैजान पैंठ में बकरे बेचने आए थे। ये अक्सर यहां बकरे बेचने आते हैं। आरोप है कि पड़ोस के गांव लश्करगंज के कुछ युवक आए और जमील से 200 रुपये की चौथ मांगने लगे।
आरोप है कि मना करने पर दोनों को पीटा गया, जिससे एक के सिर में और दूसरे की नाक में चोट लग गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान जमील से 50 हजार रुपये भी छीन लिए गए। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी सुनील निवासी लश्करगंज को गिरफ्तार कर लिया है।