फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी से गर्भवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में गर्भवती की फांसी से मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव में नीलम (23) पत्नी सुरेंद्र पाल का शव शनिवार को देर शाम घर में फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन


परिजनों ने उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के पिता कैरी गांव निवासी देवीदयाल ने बताया कि पिछले वर्ष शादी हुई थी। सात माह की गर्भवती है। आरोप लगाया कि पति सहित ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव को रस्सी पर लटका दिया।

उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी पवन कुमार (20) पुत्र विद्यानंद तिवारी ने शनिवार को सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल की मच्र्युरी में रखाया गया है। परिजन घटना का कारण स्पष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें