अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। ट्रक चालक समेत कई पेशे अपनाकर गुजर कर रहे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर से कुछ दूरी पर लगे बरगद के पेड़ में जटाओं के बीच शव लटका मिला। युवक अविवाहित था।
देहात कोतवाली क्षेत्र में बांदा मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर फतेहपुर रोड पर स्थित महोखर गांव में सोमवार की रात मइयादीन (35) पुत्र झलुवा रैदास ने बरगद के पेड़ पर अपनी साफी से फंदा कसकर फांसी लगा ली। सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर शव टंगा देखा। देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने बताया कि मइयादीन प्राइवेट ट्रक चलाता था।
बिजली का भी मैकेनिक था लेकिन पिछले एक माह से काम न चलने पर घर पर ही था। यह भी बताया कि शराब पीता था। घटना वाले दिन भी नशे में था। शारीरिक रूप से कमजोर होने पर विवाह भी नहीं हुआ।
-शारीरिक रूप से कमजोर होने पर विवाह भी नहीं हुआ