फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई ने किशोरी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चचेरे भाई ने राखी बांधने आई दलित किशोरी को बंधक बना लिया। राखी बंधवाने के बाद उसके साथ लगातार तीन दिन दुराचार किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट समेत बलात्कार और बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है।
विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी रक्षाबंधन पर पड़ोस में अपने दादा के पुत्र को राखी बांधने गई थी। राखी बंधवाने के बाद चचेरे भाई ने उसे बंधक बना लिया और लगातार तीन दिन उससे बलात्कार किया। उधर, किशोरी के घर में यह सूचना भिजवा दी कि वह चचेरे भाई के साथ मौसी के यहां गई है।

तीन दिन बाद 28 अगस्त को किसी तरह चचेरे भाई के चंगुल से छूटी चचेरी बहन घर पहुंची और पूरी घटना बताई। पहले मामला खानदानी होने के चलते पहले दिन थाने तक नहीं पहुंचा। अब रविवार को शाम किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना इंसपेक्टर अंगद प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मोहित पुत्र रमेश के विरुद्ध धारा 376 (दुष्कर्म) और धारा 363(4) (बंधक बनाना) व पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें