फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रपटे में नहाते समय अधेड़ डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के इचौली गांव के पास शनिवार शाम श्याम नदी के रपटे में नहाते समय अधेड़ मजदूर की डूबने से मौत हो गई। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, तभी रविवार सुबह गांव से करीब एक किमी दूर पेड़ की झाड़ियों में उसका शव फंसा मिला। वह मजदूरी की तलाश में निकला था।
विज्ञापन


इचौली के नायक पुरवा निवासी कमल रैकवार (50) के चार पुत्री व दो पुत्र हैं। सबसे छोटा पुत्र छोटू छह माह का है। वह भूमिहीन मजदूर है। पत्नी सावित्री बच्चों के साथ घर में थी। वह प्रतिदिन मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था।

उसकी बड़ी पुत्री खुशबू ने बताया पिता सुबह घर में यह कहकर गए थे कि मजदूरी के लिए जा रहे हैं। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटे तो घरवालों ने पड़ोसी जुगला आदि को बताया। इसके बाद पड़ोसियों व परिजनों ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन


नदी के रपटा के किनारे उनकी चप्पल, तौलिया व हंसिया मिली, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उनका कहीं पता नहीं लग सका। रविवार को सुबह पांच बजे फिर तलाश शुरू की गई। गांव से करीब एक किमी दूर पेड़ की झाड़ियों में मजदूर का शव फंसा मिला।

शव की शिनाख्त के बाद सूचना पुलिस को दी गई। थानेदार ललित त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में उप जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया मजदूर के परिवार को नियमानुसार जो भी संभव होगा मदद की जाएगी।
विज्ञापन


रविवार सुबह पेड़ की झाड़ियों में फंसा मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें