फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रेसर पलटने से किशोरी की मौत, मामा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खलिहान में फसल की मड़ाई करते समय थ्रेसर पलट जाने से किशोरी की मौत हो गई। उसका मामा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



बदौसा थाना क्षेत्र के गर्गपुर गांव में जगमोहन प्रजापति की 15 वर्षीय पुत्री माया बुधवार को तड़के परिजनों के साथ खलिहान में फसल कतराई कर रही थी। अचानक थ्रेसर पलट गया।


माया और उसका मामा दिनेश (25) पुत्र कल्लू (पतवन, बबेरू) मशीन की चपेट में आकर फंस गए। परिजनों ने उन्हें बाहर निकाला और गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाए। यहां माया की मौत हो गई। दिनेश को भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने माया के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता ने बताया कि माया घर और खेती के कामों में उसका हाथ बंटाती थी। दो बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें