फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट नर्स ने ससुराल में खुद को जिंदा जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बांदा। प्राइवेट अस्पताल की नर्स ने संदिग्ध हालात में ससुराल में खुद को आग लगाकर जान दे दी। आग से मकान और घर का सामान भी जल गया। ससुराल और मायके पक्ष के लोग आत्महत्या की कोई वजह स्पष्ट नहीं बता पा रहे। पुलिस ने पूछताछ के लिए पति को अपने कब्जे में लिया है। पति पॉलीटेक्निक में अंतिम वर्ष का छात्र है।

घटना बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के खाईपार मोहल्ले की है। रविवार को सुबह करीब 6 बजे अर्चना वर्मा (26) पत्नी सुशील वर्मा ने ससुराल के मकान की ऊपरी मंजिल पर कमरा बंद कर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़का और आग लगा ली। धुआं और शोर सुनकर घर के लोगों ने दरवाजा तोड़ा। आग पूरे कमरे में फैल चुकी थी। घर और पड़ोस के लोगों ने आग बुझाई। तब तक जलकर अर्चना की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के ससुर शिवगोपाल ने बताया कि आत्महत्या की वजह समझ में नहीं आ रही। अर्चना एएनएम का प्रशिक्षण किए हुए थी। इन दिनों शहर के एक नर्सिंग होम में नर्स के तौर पर काम कर रही थी। उसका डेढ़ वर्ष का पुत्र भी है। ससुर के मुताबिक ससुराल में कोई विवाद या परेशानी नहीं थी। उधर, मृतका के पिता जगनदंन (गायत्री नगर, बांदा) ने बताया कि अर्चना की शादी फरवरी 2012 में हुई थी। पिता का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वह कोई अगली कार्रवाई करेंगे। कोतवाली प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि मायके वालों के संदेह जताने पर अर्चना के पति सुशील को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।


फोटो 21 बीएनडी पी 11 : अर्चना की फाइल फोटो।

प्राइवेट नर्स ने ससुराल में खुद को जिंदा जलाया
आग से मकान और गृहस्थी भी जली
मृतका अपने पीछे डेढ़ वर्ष का बच्चा छोड़ गई
इंजीनियरिंग छात्र पति से पुलिस कर रही पूछताछ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें