फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगड़ा कर युवक ट्रेन से कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा। युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। जेब से मिली डायरी से उसकी शिनाख्त हुई। परिजनों का कहना है कि पत्नी से कहासुनी के बाद आत्महत्या की। एक अन्य घटना में लगभग 22 वर्षीय युवक का रेलवे ट्रैक में शव मिला। शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


हमीरपुर जनपद के बिवांर थानांतर्गत न्यूरिया गांव निवासी बच्चा प्रजापति (37) पुत्र परसी प्रजापति ने रविवार को दोपहर मटौंध रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। यात्रियों की सूचना पर मटौंध पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता ने बताया कि बच्चा की ससुराल मटौंध में है। वह रविवार को सुबह यहां पत्नी केसा को लिवाने आया था।

बताया जा रहा है कि शराब पीने पर उसका पत्नी से विवाद हो गया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। एक अन्य घटना में अतर्रा से खुरहंड रेल मार्ग में आउटर सिग्नल के पास रविवार की रात करीब 22 वर्षीय युवक का शव ट्रैक पर पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर मेडिकल कालेज मच्र्युरी में रखा दिया। 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक रामबरन सिंह ने बताया कि युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया था। शिनाख्त न होने पर आत्महत्या जैसी कोई बात स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें