फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-एक लाख वसूलकर फर्जी वीजा थमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से दो लाख रुपये ऐंठ कर फर्जी वीजा थमा दिया। दिल्ली हवाए अड्डे से बैरंग लौटा दिए गए युवकों ने अब ठगे जाने का एहसास होने पर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। क्षेत्राधिकारी ने कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के मर्दन नाका निवासी मोहम्मद आमिर ने दी तहरीर में बताया कि 27 जनवरी को मौदहा (हमीरपुर) निवासी दो युवक उसके और पड़ोसी रियाज के घर आए। दोनों को विदेश में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। 30-30 हजार रुपये एडवांस ले लिए। 4 अप्रैल को 20-20 हजार रुपये फिर ऐंठ लिए। इसके बाद उन दोनों को विदेश जाने का वीजा थमा दिया। इसी के बाद 25 हजार और 49 हजार की दो किस्तें एक खाते में जमा करवा लीं। यह वीजा लेकर दोनों दिल्ली पहुंचे तो हवाई अड्डे में उन्हें यह कहकर बैरंग लौटा दिया गया कि बीजा फर्जी है। युवकों ने कहा है कि पैसा ऐंठने वाले लोग अब शिकायत पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मंगलवार को युवकों ने पुलिस कार्यालय में क्षेत्राधिकारी को तहरीर सौंपी। क्षेत्राधिकारी ने कोतवाली प्रभारी को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें