फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चोर गिरफ्तार, बाइकें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जसपुरा व अतर्रा पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच बाइकें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक जसपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ रामपुर मोड़ के नजदीक रामप्रकाश पाल पुत्र श्याम पाल निवासी रैपुरा और संदीप पुत्र राजेंद्र पाल निवासी अलोना को शनिवार की रात गिरफ्तार कर चोरी की दो बाइक हीरो होंडा सीडी डीलक्स और पल्सर बरामद की।
विज्ञापन


टीम में एसआई राजेंद्र प्रसाद यादव और कांस्टेबल जितेंद्र तिवारी व रतिराम सिंह शामिल रहे। उधर, अतर्रा थाना पुलिस ने शनिवार को बदौसा रोड पेट्रोल पंप के पास बृजेंद्र कोरी पुत्र राजू कोरी दमौरा (महोबा) को देर शाम गिरफ्तार कर उसके पास चोरी की तीन बाइक सीडी डीलक्स, हीरो स्पलेंडर व एक अन्य बाइक बरामद की। टीम में एसआई श्यामदेव सिंह व गौरव तिवारी और कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह गौरव व संजय सिंह कौरव शामिल रहे।

बबेरू कोतवाली पुलिस ने हरदौली गांव में लक्ष्मी साहू पुत्र शिवराम, अशफाक पुत्र जव्वाद और विजय सोनी पुत्र अवध बिहारी को जुआ खेलते गिरफ्तार कर कुल 4220 रुपये बरामद किए। एक अन्य अभियुक्त शमशाद पुत्र रमजान भाग निकला। बदौसा थाना प्रभारी आलोक सिंह ने भदावल गांव के पास संजय आरख पुत्र सिपाही लाल को 20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें