फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के घर बारात देख फांसी पर झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रेमिका के दरवाजे बारात देखकर प्रेमी यह सदमा बर्दाश्त न कर सका। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमिका की डोली उठी और प्रेमी की अर्थी। युवक का सजातीय युवती से तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के जसईपुर गांव की है। बुधवार की रात रामकरन (20) पुत्र रामधनी ने घर के कमरे में रस्सी से फंदा कस लिया। गुरुवार को सुबह मां लक्ष्मीनिया ने शव लटकता देखा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाने के एसआई कमलेश कुमार ने पिता रामधनी के हवाले से बताया कि रामकरन का गांव में सजातीय युवती से पिछले करीब तीन सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात पर कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुईं। लेकिन बेनतीजा रही। घटना वाली रात घर से चंद कदम दूर प्रेमिका की शादी की रस्में चल रही थीं और इधर रामकरन ने फांसी लगा ली। मृतक चार भाइयों मेें छोटा और पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें