अतर्रा। शिक्षक बनने की लालसा में आठ बेरोजगार युवकों ने अपनी लाखों की पूंजी गवां दी। ठगों ने युवकों से 23 लाख रुपये हड़प लिए। नियुक्ति पत्र न मिलने पर बेरोजगार युवकों ने यहां आकर थाने में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कासगंज जिले के नगला (थाना सोरो) निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र पुरुषोत्तम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बिसंडा रोड अतर्रा निवासी ललित कुमार कुशवाहा पुत्र रामजी व उसके रिश्तेदार अरविंद कुमार ने छह माह पहले उसे तथा उसके 7 साथियों को परिषदीय स्कूल में शिक्षक बनवाने के नाम पर चेक के माध्यम से 23.30 लाख रुपये जमा करा लिए। 15 दिन में ज्वाइनिंग का भरोसा दिया लेकिन पांच माह बीत गए और नौकरी नहीं मिली। रविवार को यहां आए राजेंद्र ने अरविंद से पैसे वापस मांगे तो उसने इनकार कर दिया। राजेंद्र ने यह भी आरोप लगाया कि घर में बंधक बनाकर उसे पीटा गया। थाना पुलिस ने दो नामजद व 8 अज्ञात के विरुद्ध धारा 147, 406, 419,420, 323, 504 आईपीसी और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर दुर्गविजय सिंह ने बताया कि क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
नोट- निम्नांकित खबर कासगंज से संबंधित है। वहां के एडीशन में भी लगाई जा सकती है।
-----------
नौकरी के नाम पर 23 लाख वसूले, 8 की रिपोर्ट दर्ज
कासगंज के युवकों के साथ अतर्रा में हुई ठगी
शिक्षक नियुक्ति के लिए वसूले 23.30 लाख
अमर उजाला ब्यूरो