फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टे में हिस्सेदारी को लेकर दो गुट भिड़े, गोलियां चलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


बांदा। सट्टे में हिस्सेदारी मांगने के विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक गुट ने लोहे की राड मारकर युवक का सिर फोड़ दिया। दूसरे गुट ने तमंचों से कई राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। यूपी-100 के पहुंचने पर दोनों गुट भाग निकले।

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के संवेदनशील कहे जाने वाले खुटला की है। शनिवार को रात सट्टा में हिस्सेदारी मांगने पर दो गुटों के बीच तीखी झड़पें शुरू हो गईं। कुछ ही देर में दोनों गुटों के बीच मारपीट होने लगी। एक गुट ने लोहे की राड से हमलाकर युवक को लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


जवाब में दूसरे गुट ने तमंचों से हवाई फायरिंग कर दी। गोलियां चलने से आसपास दहशत फैल गई। लोग घरों में दुबक गए। घटना की सूचना मिलने पर यूपी-100 आ गई। पुलिस को देख दोनों गुट के लोग भाग निकले। बताते हैं कि जिस युवक का सिर फूटा है वह हिस्ट्रीशीटर है। हाल ही में वह एक मामले में जेल से जमानत पर छूटा है। हिस्ट्रीशीटर अपराधी सट्टा में हिस्सेदारी मांग रहा था।

इसी बात पर दोनों गुटों के बीच मारपीट और गोलियां चलीं। उधर, कोतवाली प्रभारी डीपी तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी से इनकार किया। कहा कि दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

उधर, मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मेें यहां कई दबंग और अराजकतत्व बैठकर जुआ खेलते हैं और शराब पीते हैं। शाम होते ही इनका तांडव शुरू हो जाता है। नशे मेें धुत होकर आसपास के लोगों को आतंकित करते हैं। दो दिन पूर्व रात में जमकर तांडव मचाया। कालवनगंज चौकी पुलिस अनजान बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें