फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी के घर ढाई लाख की चोरी

Mon, 18 Dec 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठंड में पुलिस की सुस्ती का फायदा चोर और बदमाश उठा रहे हैं। शनिवार की रात चोरों ने आवास विकास स्थित फौजी के घर से लाखों का सामान चुरा लिया। परिवार गमी में गया था। इलाकाई लोगों की सूचना पर लौटे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फिं गर एक्सपर्ट टीम ने नमूने जुटाए, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन


शहर के आवास विकास मोहल्ला निवासी रज्जन सिंह फौजी अरुणाचल प्रदेश में तैनात हैं। वे मूलरूप से ललौली थाने के सैंबसी गांव के हैं। उन्हें ट्रेनिंग पर विदेश जाना है। पारिवारिक भाई की तबियत खराब होने पर उन्हें देखने छुट्टी पर आए थे। भाई की शनिवार को मौत हो गई।

वे परिवार के साथ भाई के अंतिम संस्कार में गए थे। घर के बगल में परचून की गुमटी है। दुकानदार रविवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो उसने चहारदीवारी के अंदर दरवाजे का ताला टूटा देखा। इलाकाई लोगों को खबर दी फिर परिवार को सूचना दी गई। फौजी परिवार संग घर आए। गेट के दरवाजे का ताला बंद था। चोर चहारदीवारी फांदकर घुसे और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज इजहार अहमद व फिंगर एक्सपर्ट टीम पहुंची। फौजी ने बताया कि अलमारी का लॉकर तोड़कर 30 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, चेन, झुमकी, लैपटॉप, चांदी के जेवर समेत करीब ढाई लाख का माल समेट ले गए। अलमारी के पास ही स्टील का टिफिन बंद मिला। टिफिन में फौजी की पत्नी ने करीब दो लाख रुपये के जेवर रखे थे। इस कारण वह बच गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें